फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक शिक्षा में लापरवाही पर डिबार होंगे स्कूल

विज्ञापन
Lab
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में विज्ञान वर्ग के छात्रों की पढ़ाई सही ढंग से न कराए जाने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई है। चेताया कि प्रयोगात्मक शिक्षा में लापरवाही मिलने पर कालेज डिबार कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत ने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखने को मिल रहा है कि कालेजों में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों के प्रयोगात्मक शिक्षा की फाइल तक तैयार नहीं हैं।

उन्होंने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त कालेजों के प्रधानाचार्यों को 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला में ले जाकर प्रतिदिन प्रयोगात्मक शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस ने चेतावनी भी दी है कि शीघ्र ही उनके द्वारा प्रयोगात्मक शिक्षा की जांच के लिए टीमें गठित कर जांच कराई जाएगी। यदि उस समय कालेजों में प्रयोगात्मक कार्य में लापरवाही मिली तो संबंधित कालेज के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। साथ ही कालेजों को बोर्ड परीक्षा का केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा।

डीआईओएस ने कहा कि कक्षा 10 में प्रोजेक्ट फाइलें भी तैयार कराई जाएं। प्रत्येक विषय की प्रोजेक्ट फाइल तैयार रखी जाए। किसी भी समय निरीक्षण के दौरान उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें