फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में वाहनों के घुसने से लगा भीषण जाम

विज्ञापन
जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। नो एंट्री की अनदेखी कर बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश करने से शुक्रवार को सदर बाजार में जाम लग गया। बड़ा चौराहा से तांगा स्टैंड तक आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन



बाजार में नो एंट्री में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक बाजार में भारी वाहनोें का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। नो एंट्री का पालन कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक, पुलिसकर्मी के साथ ही होमगार्ड तैनात किए जाते हैं। शुक्रवार की दोपहर बाजार में क्रिश्चियन तिराहा, बड़ा चौराहा की ओर से दो जीपें तथा एक टाटा मैजिक घुस गई।

बाजार में पहले से ही आटो मौजूद थे। सदर बाजार में ग्राहकों की भीड़ के बीच तीनों वाहन और ऑटो आमने सामने आने से जाम लग गया। बड़ा चौराहा से तांगा स्टैंड तक लगे जाम से निकलने के लिए लोग ओम भंडार गली, यादव मार्केट, बाटा गली, मंडी धर्मदास, महिला थाना गली, लेनगंज होकर निकले तो जाम के बीच फंस गए।
विज्ञापन



आधा घंटे की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। ट्रैफिक और पुलिसकर्मी बाजार में नहीं दिखे। दुकानदार सुशील जैन, सरफराज अहमद सिद्दीकी, जावेद अहमद, शरदचंद्र अग्रवाल, पुनीत जैन, संतोष गुप्ता, गुंजन जैन ने नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। सीओ सिटी राकेशचंद्र पांडेय का कहना है नो एंट्री में भारी वाहन मिलने पर अब उनको सीज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें