फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में उड़ाई गई आचार संहिता की धज्जियां

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। नगर निगम प्रशासन आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा है। बुधवार दोपहर में अफसरों ने मनमानी कर करोड़ों के विकास कार्यों के लिए टेंडर डलवा दिए।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए 27 अक्तूबर को आचार संहिता लागू की गई। इसके बावजूद नगर निगम ने करीब आठ करोड़ की धनराशि से 58 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया। ठेकेदार टेंडर प्रकाशित होने के बाद हर रोज टेंडर अपलोड कर रहे थे।

इनकी भनक लगने पर सपा नेता राजनरायन गुप्ता ने निर्वाचन आयोग, डीएम और नगर आयुक्त से लिखित शिकायत की। इसके बावजूद नगर निगम अफसरों की मनमानी पर लगाम नहीं लगी। करोड़ों के टेंडर डलने और खुलने की बुधवार को तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन


दोपहर में तीन से चार बजे तक करीब बारह ठेकेदारों ने निगम के कक्ष में रखे बाक्स में टेंडर डाले। आचार संहिता लागू में नगर निगम अफसरों द्वारा टेंडर डलवाने की राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारियों को सूचना मिली तो उच्च पदाधिकारियों को सूचना दी।

नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा आचार संहिता लागू होने से पूर्व टेंडर प्रक्रिया कराई गई थी। आज टेंडर डाले गए हैं, उन्हें खुलवाया नहीं गया है। अभी टेंडर खुलवा नहीं जा सकते। ठेकेदारों को वर्क आर्डर जारी नहीं हो सकते। सपा नेता द्वारा की गई शिकायत का जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें