फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से कंप्यूटर चोरी तो दिखाएं एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा की हालत बदहाल है। कई स्कूलों में तो कंप्यूटर हैं ही नहीं। कुछ प्रधानाध्यापकों ने विद्यालय से चोरी होने की सूचना बीआरसी में देकर कंप्यूटर शिक्षा से पल्ला झाड़ लिया। अब राज्य परियोजना निदेशक ने कंप्यूटर उपलब्धता की जांच के आदेश दिए हैं। चोरी की सूचना देने वाले प्रधानाध्यापकों से एफआईआर की कापी मांगी है।
विज्ञापन


जिले के करीब 110 उच्च प्राथमिक विद्यालय कंप्यूटर शिक्षा से आच्छादित हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा मिलना तो दूर बच्चों ने कंप्यूटर तक नहीं देखे। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि कंप्यूटर सहायतित शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मुख्य सचिव समीक्षा कर रहे हैं।

ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा को गंभीरता से संचालित किया जाय। अभियान चलाकर सभी विद्यालयों में उनके चालू हालत या खराब होने की स्थिति की पड़ताल कराई जाए। खराब कंप्यूटर के संबंध में जिला परियोजना समिति के अध्यक्ष डीएम के समक्ष मामला रखा जाए। जिन विद्यालयों में कंप्यूटर चोरी होने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

उनकी एफआइआर की कॉपी राज्य परियोजना कार्यालय के गुणवत्ता पटल को उपलब्ध कराई जाए। उस समय की एफआईआर नहीं होने से शिक्षकों में खलबली मची है। कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में विभाग को कंप्यूटर ढूंढ़ने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। बीएसए सचिदानंद यादव का कहना है कि शासन कंप्यूटर की सूचना मांग रहा है। हमने स्कूलों से कंप्यूटर की सूचनाएं मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें