फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के टकराने पर 15 मिनट खड़ी रही राजधानी

विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। शुक्रवार सुबह दिल्ली रेलखंड पर नई दिल्ली जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के सामने अचानक मवेशी आने से उसके चीथड़े उड़ गए। इसके चलते ट्रेन को करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। यही नहीं घटना के चलते पीछे आ रहीं दूसरी राजधानी सहित तीन मालगाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे करीब दिल्ली रेलखंड पर सियालदह से चलकर नई दिल्ली जा रही 12313 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस कलुआ-सोमना रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक राजधानी के इंजन के आगे अप रेल ट्रैक पर एक मवेशी आ गया।

तेजगति से दौड़ रही राजधानी से मवेशी टकराने के कारण उसके चीथड़े उड़ गए। जो इंजन में फंस गए। इसके चलते इंजन के चक्के स्लिप करने लगे। चालक घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी और इंजन में फंसे मांस टुकड़े साफ कर करीब 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई। घटना के कारण पीछे आ रही डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी सहित तीन मालगाड़ियां भी प्रभावित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें