फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का प्रदर्शन जारी, गिरफ्तारी देने की कोशिश की

विज्ञापन
धरना देते ‌श‌िक्षाम‌ित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। सरकार के 10 हजार मानदेय के विरोध में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन जारी रहा। आक्रोशित शिक्षामित्रों ने स्कूल बंद कर तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कई शिक्षामित्र गिरफ्तारी देना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।

शुक्रवार को शिक्षामित्र सुबह से ही स्कूल बंद कर तिकोनिया पार्क में पहुंचे और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हेम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश का शिक्षामित्र आज संकट में है। प्रदेश सरकार ने उन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। लेकिन वो हिम्मत नहीं हारेंगे। अंतिम सांस तक आंदोलन जारी रहेगा और वह दिन दूर नहीं होगा जब शिक्षामित्रों को उनका खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ यदि सरकार धोखा करेगी तो सरकार को भी इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


मैनपुरी ब्लाक अध्यक्ष विनीत चौहान ने कहा कि अब शिक्षामित्रों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। अब लखनऊ के बाद दिल्ली में आंदोलन होगा और यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक नतीजा सार्थक नहीं होता। प्रशासनिक अधिकारी को शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिक्षामित्रों ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान राजेश कुमार, चिंतामणि, मनोज कुमार, पिंकी राठौर, संजू चौहान, अवनीश यादव, अशोक यादव, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। शिक्षामित्र जेलभरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी करने की तैयारी में थे लेकिन जिला प्रशासन ने अन्य घटनाओं के चलते उनकी गिरफ्तारी से मना कर दिया।

शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद अपना आंदोलन कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। अब वो दिल्ली आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि 11 सितंबर के बाद कभी भी रणनीति बना सकते हैं।

आंदोलन के चलते लगातार तीसरे दिन जिले के 150 से अधिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित रही। जिला प्रशासन ने विद्यालय खोलने का प्रयास किया लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया शिक्षामित्रों के धरना प्रदर्शन में पहुंचे। यहां उन्होंने भरोसा दिया कि उनके नियमितीकरण की मांग को लेकर वो विधानसभा में प्रश्न रखेंगे। सपा शिक्षामित्रों के हर संकट में साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें