एटा। जिले के जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व पर श्रावक-श्राविकाएं, सोलहकारण और जिनेंद्र प्रभु की पूजा कर प्रभु भक्ति में गोते लगा रहे हैं। प्रभु आरती के दौरान भक्तों का उत्साह देखते बन रहा है। भक्तों के कदम खुद ही नृत्य करने को थिरक उठते हैं।
सोमवार को श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की। बड़ा जैन मंदिर में ललित जैन शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म पर प्रकाश डालते हुए का कि सरलता की परिणति का नाम आर्जव धर्म है। मन में हो सो वचन उचरिये, वचन हो सो तन सो करिये, अर्थात जैसा मन में हो, वैसा ही कहना चाहिए और जो मन में हो वैसा करो।
प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में सामूहिक पूजन में भोपाल की उमेश जैन एंड पार्टी के धार्मिक भजनों पर भक्त जमकर झूमे। गोटा वाला जैन मंदिर में रतन जैन के निर्देशन में श्रावकों ने पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गोटा वाला जैन मंदिर के संजीव जैन संजू ने बताया कि दशलक्षण पर्व में श्रावकों को शुद्धता से रहना चाहिए। कमलेश जैन, राजीव जैन राजू, विकास जैन, विवेक जैन, अंकुर जैन, दिनेश जैन, नीतेश जैन, विजय जैन, विकास जैन, अखिलेश जैन, सीमा जैन, रानी जैन, शिल्पी जैन, अर्चना जैन, सुनीता जैन, त्रिशला जैन,स्वीटी जैन, नेहा जैन, ललिता जैन, मंजू जैन, विद्या जैन, अर्पिता जैन, सोना जैन, दिव्या जैन मौजूद रहे।
सकीट में उमड़ा आस्था का सैलाब
सकीट। कस्बा स्थित जैन मंदिर में सोमवार को आर्जव धर्म की पूजा हुई। श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम आर्जव धर्म पालन का संकल्प लिया। मुकेश चंद्र जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, निखिल जैन, पारस जैन, पदम जैन, आशा जैन, नयना जैन, परी जैन मौजूद रहे।
आज होगा उत्तम शौच का पालन
शहर में दशलक्षण पर्व के दौरान चौथे दिन श्रावक-श्राविकाएं उत्तम शौच धर्म का पालन करेंगे। इस दौरान जैन मंदिरों में श्रावकों की भीड़ उमड़ेगी।