फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के 51280 किसानों का ऋण होगा माफ

विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जिले के जिन किसानों को ऋण मोचन का लाभ देना है उनका चयन कर सत्यापन कर लिया गया है। प्रथम चरण में 13688 किसानों के ऋण मोचन के लिए 88.31 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित होगी। इसके लिए प्रशासन स्तर से शासन को आवश्यक धनराशि की डिमांड भेजी गई है। पांच सितंबर को कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के ऋण मोचन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन



जिले के 51280 किसानों की सूची ऋण मोचन के लिए पोर्टल से कृषि विभाग को मिली है। जिसमें से 13688 किसानों का चयन प्रथम चरण में ऋण मोचन के लिए किया। इन किसानों की सूची को राजस्व विभाग और बैंकों को सत्यापन के लिए भेजा गया। राजस्व विभाग से लाभन्वित होने वाले किसानों की गहनता से जांच की गई। एक एक किसान का गांव में जाकर सत्यापन किया गया।

इन किसानों के सत्यापन का कार्य हो चुका है। अब इन किसानों को पांच सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ऋण मोचन की योजना का लाभ दिया जाएगा। शासन के पोर्टल से प्राप्त सूची के अनुसार जिले के 51280 किसानों को ऋण मोचन का लाभ दिया जाएगा। ऋण मोचन का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं कि लाभार्थी किसानों का आधार नंबर बैंकों में खाते से लिंक हों। अभी तक 24571 किसानों के आधार नंबर बैंक खातों से लिंक नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रथम चरण में लाभान्वित होने वाले किसानों की सूची का राजस्व विभाग और बैंकों से सत्यापन करा लिया गया है। सभी के आधार भी बैंक खातों से लिंक हो गए हैं। इन किसानों को पांच सितंबर को समारोह आयोजित कर ऋण मोचन की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम के लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें