फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारा गैंग के छह बदमाश दबोचे, टाटा-407 बरामद

विज्ञापन
बंजारा गैंग के छह बदमाश दबोचे, टाटा-407 बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

सोरों थाना पुलिस ने रफीक बंजारा गैंग के छह बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की एक टाटा 407 मालवाहक गाड़ी एवं छह तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में तीन बदमाश ढाई-ढाई हजार के इनामी बदमाश हैं एवं भैंस चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे।

गौरतलब है कि शनिवार की रात्रि को सोरों पुलिस को नगला उल्फत तिराहा कासगंज इस्माइलपुर रोड पर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए मौजूद गिरोह की सूचना मिली। सूचना पर सोरों कोतवाली पुलिस ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके टाटा 407 में सवार बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके गाड़ी सहित बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में तीन इनामी बदमाश बशीर उर्फ फौजी निवासी नदरई, डोरी लाल बघेल पुत्र रामभरोसे निवासी गुढा,थाना खदौली, आगरा एवं सत्येंद्र उर्फ विधायक पुत्र होडल सिंह निवासी अशोक नगर कासगंज के अलावा दिलशाद बंजारा, सलमान बंजारा निवासी नदरई, भालू बंजारा निवासी भूड़ नगरिया जनपद फर्रुखाबाद हैं। सोरों के इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि यह सभी रफीक बंजारा गैंग के हैं जो गाड़ी के साथ पशुओं की चोरी एवं लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। सभी बदमाशों के पास से छह तमंचा 315 बोर एवं कारतूस बरामद किए हैं। एटा और आगरा जनपद में भी बदमाशों के खिलाफ आरोप दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें