फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की लड़ाई में तीन दिन बंद रहा स्कूल

विज्ञापन
school
विज्ञापन

विज्ञापन
कटरा समान (मैनपुरी)। बेसिक शिक्षा का हाल बेहाल है। कहीं जर्जर भवन है तो कहीं निकलने का रास्ता नहीं है। इतना ही नहीं शिक्षक भी आपस में लड़ाई कर स्कूल तक बंद कर देते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसा ही एक मामला विकास खंड किशनी में हुआ है।

विकास खंड किशनी के प्राथमिक विद्यालय बम्हनीपुर में कई दिनों से तीन शिक्षिकाओं के बीच लड़ाई चल रही है। प्रधानाध्यापिका किरण वर्मा, सहायक अध्यापिका नीतू यादव और विनीता पाल में कई दिनो से झगड़ा कर रही थीं। इसके चलते शिक्षिकाओं के दो गुट हो गए। प्रधानाध्यापिका के गुट ने ग्रामीण हरीश पेंटर के घर में कक्षाएं शुरू कर दीं। वहीं विनीता पाल के गुट ने विद्यालय ही बंद कर दिया। अधिकारी इस बात से तीन दिन तक अनजान बने रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एबीएसए मनेंद्र यादव ने मामले की जानकारी ली। साथ ही शिक्षिकाओं को समझाकर स्कूल खुलवाया। वहीं इस मामले से ग्रामीण में आक्रोश है। ग्रामीण तब्बू शर्मा, रामसेवक, राजीव, प्रेमबाबू, कृपा शंकर, बसंतलाल, रतन कुमार, कमलेश का कहना है कि शिक्षिकाएं बच्चों को देरी से पहुंचने पर विद्यालय से भगा देती हैं।
विज्ञापन


एबीएसए का कहना है इसमें से एक शिक्षिका को किसी दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया जाएगा। ताकि यह लड़ाई की ही समाप्त हो जाए और ग्रामीणों की शिकायत दूर हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें