फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हिस्ट्रीशीट की गोपनीयता की भंग : हरिओम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि पुलिस अधिकार मेरे और पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की बयानबाजी करने के बजाय कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे। पुलिस सत्ता के दबाव में इस तरह से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



सपा विधायक हरिओम यादव ने शुक्रवार को कहा कि जिले में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रहीं हैं। जुआ सट्टा लगाने को भी कमीशन एजेंट नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। जहां तक उस हिस्ट्रीशीट की बात है तत्कालीन एसपी ने पुलिस रेगुलेशन एक्ट 232, 233 के अधिकार के तहत नष्ट की गई थी।

पुलिस अधिकारी यदि न्याय की बात करते हैं तो पूर्वमंत्री के इशारे पर ये सब किया जा रहा है उनके खिलाफ 1980 से दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जब मेरी हिस्ट्रीशीट खोली गई है तो उनकी भी हिस्ट्रीशीट भी खोलनी चाहिए।
विज्ञापन


मेरे खिलाफ हिस्ट्रीशीट पूर्व मंत्री ने बसपा शासन में भी खुलवाई थी। सपा विधायक ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीट की गोपनीयता भंग की है, जबकि हिस्ट्रीशीट वाले व्यक्ति को ही पता नहीं होता कि उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे मुझे थाना, तहसील व मुख्यालय का घेराव क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें