फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्ति के संग देश भक्ति के रंग में रंगे कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

श्रावण मास में श्रद्धालुओं की शिव भक्ति के साथ देश भक्ति भी नजर आई। गंगाजल के साथ कांवड़ियों के हाथों में तिरंगा नजर आया। श्रावण मास की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को गंगा घाटों पर कांवड़ियों की अच्छी तादात रही। कछला घाट के मुकाबले लहरा घाट से कांवड़िये सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने को कांवड़े ले जा रहे हैं। कछला से बदायूं मार्ग की ओर जाने वाली कांवड़ें और डाक कांवड़े शिव भक्त ले जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शिव भक्त केसरिया रंग की वेशभूषा पहन रहे हैं। शिव भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग भी देखने को मिल रहा है। तमाम कांवडिय़ों की टोलियां कांवड़ों के साथ तिरंगा झंडा भी साथ लेकर दिखे। रास्ते भर शिव महिमा का गायन एवं नृत्य करतीं टोलियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ये नजारे कछला से बदायूं की ओर जाने वाली कांवडों में ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

लहरा गंगाघाट पर कांवडिय़ों की शुक्रवार को अच्छी तादात रही। कांवड़ियों की टोलियां सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए यहां से रवाना हुईं। ये टोलियां मुरैना, आगरा इलाके की थीं। तमाम कांवड़िये गंगा स्नान करके घाटों पर कांवड़ की पूजा करते नजर आए। शिव महिमा का बखान करते हुए जयकारे लगाए। गंगा घाटों पर शिव भक्ति का अनूठा नजारा है।
विज्ञापन

बड़े वाहनों की है सर्कुलर रोड पर नो एंट्री
कांवड़ मेला को देखते हुए सर्कुलर रोड पर बड़े वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। बड़े वाहन या तो अमरपुर घाट होकर निकले गए या जो बड़े वाहन नदरई के पुलिस से नहीं निकल पाते उन्हें रात में ही निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें