फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगा मथुरा

विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। जीएसटी के विरोध में गुरुवार को पूरा मथुरा बंद रहेगा। बुधवार को सारा दिन बाजारों में इसके लिए एलान होता है। व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों से बात करके बंदी में सहयोग मांगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 30 जून को प्रदेश के साथ ही मथुरा बंद का आह्वान किया है। बंद की सफलता के लिए नगर इकाई ने अग्रसेन अतिथि भवन भरतपुर गेट से मोटर साइकिल रैली निकालकर व्यापारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने कहा कि जीएसटी के नाम पर अधिकारियों की वसूली किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। अजय चतुर्वेदी, अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, राजेश गोयल, अखिलेश मिश्रा, आलोक बंसल, कौशल बंसल, अखिलेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गोविंदगंज में हुई बैठक में शुक्रवार को व्यापार बंद करने के साथ मौजूदा प्रारूप में जीएसटी को स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी के साथ पूरा टैक्स देने को शुरू से तैयार हैं लेकिन टैक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न होगा और जेल जाने के नाम पर अवैध उगाही का खेल चलेगा।
विज्ञापन



मुरारी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष किशोर भरतिया, महामंत्री नवीन नागर, नगर अध्यक्ष संजय अल्पाइन, युवा जिलाध्यक्ष राजू पंडित, राजकुमार मुकुट वाले, अरविन्द चतुर्वेदी, राकेश गर्ग सुल्ले, कन्नू सर्राफ, प्रदीप पीके सर्राफ आदि मौजूद रहे।


मथुरा छपी साड़ी व्यापार मंडल ने भी बंद का समर्थन किया है। संरक्षक कन्हैया लाल बजाज ने कहा कि कपड़े पर कभी भी टैक्स नहीं लगा। अध्यक्ष महावीर मित्तल, लक्ष्मन दास खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल, महेश अग्रवाल, अमर, राधारमन आदि मौजूद रहे। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी बंद का पूर्ण समर्थन किया है।


प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव, विशाल खुराना, विजय बंटा, सुशील दीवान, राजेश बजाज, सूरजभान सराफ, दिनेश अग्रवाल, अमित जैन, कृष्ण मुरारी खंडेलवाल आदि ने जीएसटी के विरोध में सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। वहीं राया और सौंख में भी व्यापारियों ने बैठक करके बंदी का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें