फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस में मिला 100 किलो दूषित मावा कराया नष्ट

Wed, 12 Mar 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा से फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस में लाए गए मावा को उतरवातीं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। राजधानी, कन्हैया स्वीट्स, नारायण मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां से मिठाइयों के नमूने भरे गए। इसके अलावा भोगांव में फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस से 100 किलो दूषिता मावा नष्ट कराया। इसके अलावा अजीतगंज में 360 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी की सूचना पर शहर के नामचीन मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी छापा मारा। कन्हैया स्वीट, मैनपुरी से मावा निर्मित मिठाई का एक नमूना, नारायण मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का एक नमूना, राजधानी स्वीट से ड्राई फ्रूट की बर्फी का एक नमूना जांच के लिए भरा गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक की टीम ने भोगांव में फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस की जांच के दौरान 100 किलो मावा पकड़ा। मावा का कोई स्वामी मौके पर नहीं मिला। चालक उसे अवैध रूप से परिवहन कर आगरा से फर्रुखाबाद ले जा रहा था। टीम ने चालक के खिलाफ लिखा पढ़ी करते हुए मावा को बुलडोजर से नष्ट कराया। इसके अलावा मावा का नमूना भी लिया गया। मावा की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है।
इसके अलावा अजीतगंज में किराना दुकानदार से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। मिलावट का शक होने पर 360 लीटर सरसों का तेल (कीमत 54 हजार रुपये) सीज किया गया। इसके अलावा यहीं से पापड़ का एक नमूना भी जांच के लिए लिया गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप मौर्य, प्रदीप कुमार, इंद्रजीत सिंह, सनोज कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें