फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते हादसा...10 गाड़ियां आपस में टकराईं, मच गई चीखपुकार

Sun, 14 Dec 2025 11:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते 10 वाहन आपस में टकरा गए। माैके पर चीखपुकार मच गई। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।  
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण रविवार को हादसा हो गया। आगरा के थाना डाैकी क्षेत्र में 10 गाड़ियां एक-एक कर आपस में टकरा गईं। हादसे से माैके पर चीखपुकार मच गई। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब नाै बजे हुआ। लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 14.200 पर एक-एक करके आपस में 10 गाड़ियां भिड़ गईं। हादसे से वाहन सवारों में चीखपुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हादसे से एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। डौकी पुलिस व यूपीडा टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से रोड से हटवाया। 
विज्ञापन




विज्ञापन


न्यू दक्षिणी बाईपास पर टकराए कई वाहन
किरावली  के न्यू दक्षिणी बाईपास पर घने कोहरे के कारण के कई वाहन भिड़ गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी किरावली पर लाया गया, जहां से एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें