फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: 'DSP वाली छवि से घबराती हैं टीम की लड़कियां', पुलिस के पाॅडकास्ट में दीप्ति ने खोले राज

Sun, 14 Dec 2025 11:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाली क्रिकेटर दीप्ति शर्मा एकबार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने यूपी पुलिस के पाॅडकास्ट में कई चाैंकाने वाले राज खोले हैं। बताया कि पुलिस में होने की वजह से साथी खिलाड़ी उनसे डरती हैं।
विज्ञापन
पुलिस के पाॅडकास्ट में दीप्ति शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धुरी बन चुकीं दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। अब उन्होंने यूपी पुलिस के पॉडकास्ट का दिलचस्प खुलासा किया है। पॉडकास्ट में एक जगह उन्होंने कहा है कि उनकी डीएसपी वाली छवि से टीम की लड़कियां भी घबराती हैं।
विज्ञापन


दीप्ति ने माना कि पुलिस की ट्रेनिंग और जिम्मेदारी ने उनके व्यक्तित्व को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई है। यही अनुशासन उन्हें मैदान पर भी मजबूती देता है। उनके भाई सुमित शर्मा ने बताया कि उनका परिवार अनुशासन और संस्कारों पर शुरू से जोर देते रहे हैं। दीप्ति बचपन से ही अलग व्यक्तित्व की थी। जिम्मेदार, गंभीर और काम के प्रति बेहद समर्पित।

सुमित ने बताया कि डीएसपी बनने के बाद उसका आत्मविश्वास और बढ़ा है। यूपी पुलिस ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट सीरीज की घोषणा की है। इसमें विभाग के उन अधिकारियों को शामिल किया जा रहा है जो अपनी पहचान किसी और क्षेत्र में भी बना चुके हैं। इस कड़ी में दीप्ति शर्मा का एपिसोड सबसे खास बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पॉडकास्ट में दीप्ति खुलकर बात करती नजर आएंगी। टीम की साथी खिलाड़ियों के बीच दीप्ति की कड़क छवि है। यूपी पुलिस ने पॉडकास्ट का टीजर जारी करने की तैयारी कर ली है, जिसके कुछ हिस्सों में दीप्ति के मजेदार और प्रेरणादायी किस्से शामिल होंगे। आगरा के खेल प्रेमियों को अब इस पॉडकास्ट का इंतजार है जो दीप्ति शर्मा के जीवन के उन पहलुओं को उजागर करेगा जो क्रिकेट मैदान से बाहर कम ही सामने आते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें