फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के बाद आई रिपोर्ट ने चौंकाया, 10 मरीजों में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि

Fri, 09 Jul 2021 04:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया अभी 20 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। बाकी के जिलों में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में 10 संक्रमितों में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, सहारानपुर में के छह मरीजों में भी डेल्टा वैरिएंट मिला है। एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि पांच जून को 40 और 26 जून को 20 संक्रमितों के नमूने इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें से 40 नमूनों की रिपोर्ट मिली हैं, जिसमें से 16 में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनमें से 10 संक्रमित आगरा के हैं, जिनमें पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। बाकी के छह मरीज मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और सहारनपुर के हैं।

विज्ञापन


हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सहारनपुर में भी डेल्टा वैरिएंट के मिले मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी विभाग में हाथरस, मैनपुरी, सहारनपुर समेत अन्य जिलों के नमूनों की भी जांच की जाती है। ऐसे में एसएन कॉलेज को मिली 16 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग में से छह मरीजों में से हाथरस में दो, फिरोजाबाद में दो, मैनपुरी और सहारनपुर में एक-एक मरीज में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

मृतकों की उम्र 70 साल से अधिक के
माइक्रो बायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया 20 से अधिक उम्र के मरीजों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई। इसमें से मरने वाले आठ मरीजों की उम्र 70 साल से अधिक की रही। यह अस्पताल में भर्ती रहे, हाई फ्लो ऑक्सीजन पर थे या फिर आईसीयू में भर्ती थे।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आगरा में 10 और अन्य जिलों के छह मरीजों में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। अभी 20 नमूनो की रिपोर्ट आना बाकी है। 33 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें