फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 मदरसे मिले बिना मान्यता के संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बिना मान्यता के 10 मदरसे चलते मिले। मदरसों के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। 12 बिंदुओं पर इनकी जांच की गई। सर्वे पूरा हो जाने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भिजवा दी है। जिले में 97 मदरसे मान्यता के चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना मान्यता के संचालित होने वाले मदरसों का सर्वे शासन के निर्देशानुसार किया गया। इन मदरसों से 12 बिंदुओं पर निर्धारित प्रारूप पर ब्योरा संग्रहित किया गया। जिसमें मदरसे का नाम, संस्था का नाम, स्थापना वर्ष, भवन की स्थिति (किराए पर या निजी), अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की संख्या, लागू पाठ्यक्रम, आय का स्रोत, मदरसे का भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त है या नहीं, पेयजल सुविधा, फर्नीचर, बिजली आपूर्ति के साथ ही मदरसों में पढ़ रहे छात्र अन्य विद्यालय में नामांकित हैं या नहीं आदि जानकारी संग्रहित कराई गई। सर्वे के दौरान सबसे अधिक 3 मदरसे कासगंज में बिना मन्यता के संचालित मिले। इसके अलावा भरगैन, सुजावलपुर, गनेशपुर में 2-2 एवं सहावर में एक मदरसा बिना मान्यता के संचालित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें