फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 10:30 बजे स्कूल में नहीं मिले विद्यार्थी

Fri, 06 May 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
परिषदीय बेसिक स्कूलों के ही नहीं जिले में यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की दशा भी खराब है। शहर के ही कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का पंजीकरण बहुत कम है। पंजीकरण के अनुपात में उपस्थिति और कम है। शिक्षक भी विद्यालयों में पूरा समय नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में ये स्थितियां सामने आ रही हैं। गुरुवार को सुबह 10:30 बजे सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) अर्चना गुप्ता हुब्बलाल इंटर कालेज, बालूगंज में निरीक्षण करने पहुंचीं तो वहां एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं मिले। तीन शिक्षक भी गैर हाजिर मिले, जबकि उनके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में दर्ज थे। एडीआईओएस ने तीन शिक्षकों को गैर हाजिर कर दिया। विद्यालय की कंट्रोलर एडीआईओएस ने प्रधानाचार्य से विद्यार्थियों की अनुपस्थिति, पंजीकरण आदि से संबंधित स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन


मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) आरपी शर्मा ने हॉलमैन इंस्टीट्यूट का निरीक्षण पूर्वाह्न 11:40 बजे किया। वहां भी विद्यार्थी नहीं मिले। प्रधानाचार्य ने बताया कि बिजली का कनेक्शन कटे होने से पंखे नहीं चल रहे थे, विद्यार्थी गर्मी में परेशान थे, इसलिए समय से पहले छुट्टी कर दी गई। बुधवार को राजकीय विद्यालय, शाहगंज के निरीक्षण में भी उन्हें विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम मिली। अध्यापकों ने बताया कि चार घंटे की पढ़ाई के बाद कई विद्यार्थी चले गए। डीडीआर ने छुट्टी होने तक गेट न खोले जाने के निर्देश दिए। 

स्कूलों में ढंग से नहीं पढ़ा रहे नवनियुक्त शिक्षक
बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए से मांगी रिपोर्ट

बेसिक शिक्षा विभाग में हाल ही में भर्ती किए गए शिक्षक ढंग से नहीं पढ़ा रहे हैं। ऐसे सभी शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) से गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई है। इस बाबत बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर दिए हैं। जिसमें लिखा है कि ये शिक्षक अपने विद्यालयों में सुचारु रूप से काम नहीं कर रहे हैं। बीएसए से कहा गया है कि वे स्कूलों का औचक मुआयना करें। अपने काम में शिथिलता बरत रहे शिक्षकों की एक सूची बनाकर उसे जल्द से जल्द परिषद को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले बेसिक शिक्षा विभाग में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इनमें से अधिकतर पदों पर तैनाती की जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें