फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शौकीन ने बेटी का ऐसा हाल किया...उसे हमारे हवाले कर दो', परिजन बोले- कोर्ट के चक्कर में हमें नहीं पड़ना

Fri, 06 Oct 2023 01:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

आरोपी ने छात्रा के घर के पास ही उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। उसके लहूलुहान होकर जमीन पर गिर जाने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन बर्बरता से किया गया यह हमला देख रहे लोगों ने साहस करके उसका पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आऱोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर के जगतपुरी काॅलोनी में गुरुवार की शाम कोचिंग के लिए जा रही कक्षा नौ की 16 वर्षीय छात्रा पर 35 वर्षीय युवक ने तलवार से हमला कर दिया। छात्रा के घर के पास ही उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। उसके लहूलुहान होकर जमीन पर गिर जाने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन बर्बरता से किया गया यह हमला देख रहे लोगों ने साहस करके उसका पीछा किया और उसे पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों के सामने छात्रा के पिता और काॅलोनी के लोगों ने कहा कि उन्हें केस दर्ज नहीं कराना है। वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं। सबने एक ही मांग रखी कि हमलावर शौकीन उनके हवाले कर दिया जाए।

Trending Videos

यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावर की पहचान छात्रा के पिता के साथ मजदूरी करने वाले शौकीन के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर छात्रा और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाने पर आसपास के थानों की फोर्स भी लगा दी गई।

रंगाई-पुताई का काम करने वाले छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। उस पर सिर और गर्दन सहित चार जगह हमला किया गया। शौकीन नशे में धुत था। साथ काम करने की वजह से उसका घर में आना-जाना है। उसे मालूम था कि बेटी चार बजे कोचिंग सेंटर जाती है। वह पहले से आ गया। जैसे ही बेटी घर से निकली, उसका पीछा करने लगा। थोड़ी दूर पीछा करने के बाद उसने हमला कर दिया। वह बस एक ही बात कहे जा रहा था, आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा। लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने तलवार को तालाब में फेंक दिया।

कार्रवाई के लिए हंगामा
हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला महामंत्री नीरज शर्मा, मधुर नेहरा और बजरंगदल के पंकज कंसल बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।

प्लीज अंकल... मुझे छोड़ दो
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शौकीन ने पहला वार छात्रा के सिर पर किया। छात्रा के सिर से खून का फव्वारा छूटा। इसके बाद वह भागी तो शौकीन ने पीछा किया। 100 मीटर तक गली में सड़क से दीवारों तक खून के बूंदे गिरीं। इसके बाद शौकीन ने उसे पकड़ लिया। वह रोते हुए कह रही थी, अंकल प्लीज... मुझे छोड़ दो... मैं आपकी बेटी जैसी हूं, लेकिन शौकीन का दिल नहीं पसीजा। उसने ताबड़तोड़ प्रहार किया। छात्रा लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर लोग शौकीन की ओर दौड़े। तब वह भागने लगा।

केस नहीं चाहिए, हमलावर को सौंप दो
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों के सामने छात्रा के पिता और काॅलोनी के लोगों ने कहा कि उन्हें केस दर्ज नहीं कराना है। वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं। सबने एक ही मांग रखी कि हमलावर शौकीन उनके हवाले कर दिया जाए। पुलिस अफसरों ने समझाया कि वे कानून हाथ में न लें। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस पर लोग शांत हुए।
 
विज्ञापन

कड़ी कार्रवाई होगी
छात्रा पर हमला के आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। -विवेक चन्द्र यादव, डीसीपी ग्रामीण जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें