फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मी पिता बोला, अब जीना नहीं चाहता

Sat, 10 Aug 2013 01:29 PM IST
मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश, मुजफ्फरनगर में बेटी और भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पिता का कहना है कि इस घिनौने आरोप के बाद वह जीना नहीं चाहता।
विज्ञापन


यदि उसका कोई दोष है, तो वह फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार है।

सिविल लाइन क्षेत्र ने एक महिला ने अपनी बेटी और भतीजी के साथ गुरुवार को महिला थाने पहुंचकर पति पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इससे पहले दो बेटियों और भतीजी ने थाने आकर अपने आरोप को दोहराया। आरोपी ने अपनी सफाई में कहा कि बेटी और भतीजी के आरोप सही नहीं हैं। यदि वह गलत है, तो हर सजा भुगतने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


बेटी और भतीजी की गलत हरकतों पर सख्ती करने पर उन्हें यह सजा दी गई है। बताया कि एक्सीडेंट के बाद उनका एक पैर पहले से ही काम नहीं कर रहा है। वह तो मजबूरी के कारण कोई काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें