फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलबुला हैं केजरीवाल, जल्द फूट जाएंगे: मुलायम

Thu, 12 Dec 2013 11:13 AM IST
अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के राजनीतिक हालात विषम हो चुके हैं। दिल्ली गवर्नर रूल की तरफ बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी उभर कर आई है, लेकिन यह बुलबुला है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ऐसी पार्टियों का कोई असर नहीं होगा। यह कहना है समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का। वे बुधवार को शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।

पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां समाजवादी पार्टी पहले से मजबूत नहीं थी। लिहाजा हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। अन्य पार्टियों को इस बारे में गंभीरता से सोचना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश की सरकार बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में ऐसे दस राज्यों के बराबर सीट तो हम अकेले उत्तर प्रदेश से ही लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि देश में थर्ड फ्रंट का गठन चुनाव बाद ही होगा।
 
पूर्व सांसद अतीक अहमद को समाजवादी खेमे में शामिल करने के सवाल पर मुलायम सिंह थोड़े असहज जरूर हुए, लेकिन उन्होंने मामले को टाल दिया।

राज्यसभा के लिए कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी को सपा के समर्थन के सवाल पर भी मुलायम सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। मुलायम सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा पहुंचे थे। यहां से वे सीधा डॉ. पारीक के आवास पर गए। नव दंपति को आशीर्वाद दे करीब आधे घंटे बाद रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें