फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में लिफ्ट बंद, तीमारदारों ने किया हंगामा

Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को लिफ्ट बंद होने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। डायलिसिस कराने आयी महिला की मौत के बाद उसके शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाने के लिए परिवारवाले लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। जब काफी देर तक लिफ्टमैन नहीं आया तो घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

चौक निवासी नाजमीन को उसके परिवारवाले डायलसिस कराने के लिए बलरामपुर अस्पताल लाए थे। शुक्रवार को लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई। न्यू बिल्डिंग में भर्ती परिजन नाजमीन के शव को लेकर लिफ्ट के पास पहुंचे तो पता चला वो खराब पड़ी है। उन्होंने दूसरी लिफ्ट देखी तो पता चला कि उसे बंद कर दिया गया है। घरवालों ने लिफ्ट मैन को बुलाने के लिए गार्ड से उसका मोबाइल नंबर मांगा लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीमारदारों किसी तरह शांत कराया। इसके बाद सीढ़ियों के रास्ते शव लेकर वो लोग तीसरे तल से नीचे आए। सीएमएस डॉ. यूएन राय ने बताया कि खराब लिफ्ट को बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें