फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 23 Jul 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मारुतिपुरम में एक रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पुत्रवधू ने सोमवार सुबह पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सास से झगड़े के बाद कमरा भीतर से बंद करके एक हवाई फायर किया।
विज्ञापन


इसके बाद सुसाइड नोट लिखा और रिवॉल्वर थामकर बैठी थी। इस बीच जैसे ही पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो उसने माथे पर गोली मार ली। पुलिस कर्मी उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
पुलिस के मुताबिक, मारुतिपुरम स्थित दो मंजिले मकान में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी विश्वपाल सिंह की पुत्रवधू निधि सिंह (36) ने सोमवार सुबह सवा दस बजे अपने पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे पर गोली मार ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव ने पुलिस को बताया कि घर के प्रथम तल पर उसके पिता विश्वपाल सिंह व मां बीना सिंह रहती हैं, जबकि भूतल पर वह अपनी पत्नी निधि व बेटे सूर्यांश के साथ रह रहा था। रोजाना की तरह सोमवार सुबह सूर्यांश स्कूल चला गया। संजीव अपने कमरे में नाश्ता कर रहा था और निधि किचन में काम कर ही थी।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर माता-पिता कथा की तैयारी में जुटे थे। उन्होंने नौकर मुन्ना को केले के पत्ते लेने के लिए भेजा था। कथा के लिए प्रसाद तैयार कर रही मां से कोई बर्तन गिर गया। तेज शोर से झुंझलाई निधि ने आपत्ति जताई। संजीव के नजरअंदाज करने पर उसने करछुल से किचन का दरवाजा पीटकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

संजीव के डांटने पर निधि बड़बड़ाते हुए अपने कमरे में गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद कमरे में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। कथा की तैयारी में जुटे बुजुर्ग विश्वपाल सिंह मौके पर पहुंचे। कमरा भीतर से बंद देख उन्होंने पुलिस को फोन किया।

रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पुत्रवधू द्वारा गोली मारकर खुदकुशी की सूचना पर सीओ व एसओ गाजीपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया कि बेड से टेक लगाए फर्श पर रिवॉल्वर थामे बैठी निधि ने अपने माथे के बीचोंबीच गोली मार ली। इससे अफसरों के होश उड़ गए। पुलिस कर्मी खून से लथपथ निधि को जीप में ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हवाई फायर करके लिखा सुसाइड नोट बंद कमरे में गोली चलने से संजीव व उसके पिता विश्वपाल को लगा कि निधि ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया, जबकि निधि ने सेफ में रखा रिवॉल्वर निकालने के बाद हवाई फायर किया और बेड के पास फर्श पर बैठकर सुसाइड नोट लिखने लगी। संभवत: रिवॉल्वर थामे बैठी निधि खुदकुशी के बारे में सोच रही थी कि दरवाजा टूटने पर उसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें