फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतेंदु नाट्य अकादमी का नया सत्र आज से

Mon, 15 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) का नया शैक्षिक सत्र 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार रंगमंच के गुरुकुल में बिहार, उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों के भी छात्र रंगमंच का ककहरा सीखते दिखेंगे। बीएनए के निदेशक अरुण त्रिवेदी ने बताया कि इस बार के सत्र में 20 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। नया सत्र 15 जुलाई से शुरू
विज्ञापन

हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी के प्रथम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट जुलाई केअंत तक आ सकता है जबकि द्वितीय वर्ष के छात्रों का परिणाम सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में फिल्म एप्रीशिएशन समाप्त होने के बाद घोषित होगा। मालूम हो कि अकादमी में द्वि-वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत नाट्य विद्या के सभी अंगों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बार देशभर से 100 से अधिक छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें