फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टारगेट कोई और था, बेचारा मारा गया माज

Sun, 14 Jul 2013 01:00 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु दरोगा के प्रेम प्रसंग में इंस्पेक्टर संजय राय ने रास्ते के कांटे को हटाने के लिए प्रेमिका के छोटे भाई की हत्या की सुपारी दी थी। टारगेट को पहचानने में चूक के चलते प्रशिक्षु दरोगा का फुफेरा भाई माज मारा गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार मुख्य शूटर बंटी ने पूछताछ में यह खुलासा किया है।

अब पुलिस टीम बंटी को वाराणसी कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करके उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

गिरफ्त में है मुख्य शूटर
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि माज हत्याकांड के मुख्य शूटर अजय यादव उर्फ बंटी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पिस्टल व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने शनिवार को उसे वाराणसी कोर्ट में पेश किया। वहां से शाम को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करके लखनऊ लाया जा रहा है।

उगले कई राज
इस दौरान हुई पूछताछ में बंटी ने जुर्म कुबूलने के साथ खुलासा किया कि इंस्पेक्टर संजय राय ने प्रशिक्षु दरोगा के छोटे भाई की हत्या की सुपारी दी थी। फोटो दिखाने के साथ हुलिया बताया गया था लेकिन वारदात को अंजाम देने के दौरान चूक हो गई और प्रशिक्षु दरोगा का फुफेरा भाई माज मारा गया।
विज्ञापन


गाड़ी लौटा लो, वरना ठीक नहीं होगा
बंटी ने खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देने के बाद संजय राय व उसके नौकर छोटू ने रकम देने में टालमटोल की थी। दो दिन बाद तगादा करने पर संजय राय ने नाराजगी जताई और कहा कि टारगेट की जगह दूसरे को मार दिया। अब एक भी पैसा नहीं दूंगा। गाड़ी लौटा जाओ वरना ठीक नहीं होगा।

यही नहीं आजमगढ़ जेल के उम्रकैदी संदीप राय ने भी गलत व्यक्ति की हत्या को लेकर बंटी से नाराजगी जताई थी। वारदात के खुलासे के बाद से संजय राय व बंटी के बीच तनातनी बढ़ गई थी। वह पुलिस व संजय राय से बचता फिर रहा था।

संजय राय की गिरफ्तारी का था इंतजार
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि बंटी को संजय राय की गिरफ्तारी का इंतजार था। उसे डर था कि पकड़े जा चुके तीन शूटरों द्वारा जुर्म कुबूलने के साथ सारी कहानी उगलने से बौखलाया संजय राय उसे ढूंढ रहा था। दूसरी तरफ पुलिस भी पीछे पड़ी थी। दोनों से खतरे के चलते बंटी लगातार ठिकाने बदलने के साथ लोडेड पिस्टल हरदम साथ रखता था।

और भी हो सकते हैं खुलासे
एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तार शूटर बंटी द्वारा अभी और राज उगलने की उम्मीद है। मसलन, संजय राय या छोटू ने प्रशिक्षु दरोगा के छोटे भाई का फोटो उसे कब दिखाया किस तरह से डील की थी। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर बंटी ही था। उसके बयान महत्वपूर्ण होंगे।

मास्टर माइंड समेत चार की तलाश जारी
हत्याकांड की तफ्तीश कर रहे एसओ इंदिरानगर रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि माज हत्याकांड के मास्टर माइंड फरार व इनामी इंस्पेक्टर संजय राय, उसके भाई प्रदीप राय, शूटर अतुल उर्फ मामा और रिंकू शुक्ला की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें