फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक काउंसलिंगः नहीं आ रहे स्टूडेंट्स, कॉलेजों की बढ़ीं मुसीबतें

Fri, 12 Jul 2013 03:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक काउंसलिंग की ओपनिंग प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के लिए ज्यादा अच्छी साबित नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में 12 हजार अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग से दूरी बनाई है जिसके चलते अभी तक सीटें भरने की उम्मीद लगाए बैठे तमाम निजी शिक्षण संस्थानों को झटका लगा है।

खाली न रह जाएं सीटें
एक बार फिर इन संस्थानों की सीटें खाली रहने का डर मंडराने लगा है। उधर, शुक्रवार से पॉलीटेक्निक काउंसलिंग की दूसरी पाली की शुरुआत हो रही है। इससे जिम्मेदारों की काफी उम्मीद जुड़ी हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में संचालित पॉलीटेक्निक कॉलेज के 1.7 लाख सीटों पर दाखिले के लिए पांच जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले चरण में ग्रुप-ए के विभिन्न इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू की गई।

नहीं मिल रहे उम्मीद के मुताबिक नतीजे
इसमें एक से 40,000 रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस काउंसलिंग के लिए बुधवार तक चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के नतीजे उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं।

40 हजार में से 28 हजार ने रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि 12 हजार ने रुचि नहीं दिखाई। उधर, अभी तक चॉइस लॉक करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी 10 हजार तक पहुंची है।

कॉलेजों की बढ़ी मुसीबतें
पहले चरण की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों का रुझान सामने आने के बाद शिक्षण संस्थानों विशेषकर निजी संस्थानों का पसीना छूटने लगा है। एक निजी संस्थान के प्रबंधक ने बताया कि पॉलीटेक्निक में दाखिले के पुराने नतीजे ज्यादा बेहतर नहीं रहे हैं। पिछले साल तक काफी सीटें खाली रही हैं।

सबसे ज्यादा उम्मीद एक ग्रुप के पाठ्यक्रम से ही होती है। उसमें भी छात्र सामने नहीं आएंगे तो मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

काउंसलिंग में आज
- पहली चरण की काउंसलिंग में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आज अंतिम दिन है। चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 14 जुलाई तक जारी रहेगी। 15 जुलाई को नतीजे जारी होने के साथ ही 16 को अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


- शुक्रवार से ही काउंसलिंग के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी जाएगी। इसमें ग्रुप-ए के 40,001 से 1,50,000 तक की रैंक के सभी अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। वहीं, अन्य सभी ग्रुप के सभी छात्रों को भी इस काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। शुक्रवार से 16 जुलाई तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 18 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और 24 जुलाई तक सीटें लॉक की जा सकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें