फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में अखिलेश, टली 'लैपी' की रेस

Wed, 10 Jul 2013 04:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल इंटरमीडिएट पास करने वाले हजारों स्टूडेंट्स को लैपटॉप पाने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन ने लैपटॉप वितरण कार्यक्रम को फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन


20 जुलाई तक शहर के दस कॉलेजों के 11 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटने का कार्यक्रम सोमवार को ही निर्धारित किया गया था।

बेहतर व्यवस्था के लिए टाला गया कार्यक्रम
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार कॉलेजों में लैपटॉप वितरण व्यवस्थाओं को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने को दो-चार दिन की देरी की जा रही है।

दूसरी ओर विभागीय जानकार बताते हैं कि दूसरे चरण के तहत लैपटॉप वितरण की शुरुआत भी मुख्यमंत्री के हाथों कराने के लिए ही तय कार्यक्रम स्थगित किया गया है। इस समय मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं।

बुधवार को उनके वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यहां बंटने हैं लैपटॉप
दूसरे चरण के तहत लविवि, आईटी कॉलेज और महिला पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप बांटने की चर्चा पहले से ही है। वैसे इसके अलावा वह किसी दूसरे कॉलेज में भी लैपटॉप बांट सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होगा, फिर स्थानीय स्तर पर लैपटॉप बांटने की तारीख तय की जाएंगी।

लैपटॉप की सुरक्षा भी बनी चुनौती
कार्यक्रम स्थगित होने से कॉलेजों को लैपटॉप की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

इधर, डीएम अनुराग यादव के अनुसार जिन कॉलेजों में लैपटॉप भेजे गए हैं, वहां की सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें