फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इस लड़की ने खुद किया था अपना अपहरण!

Tue, 09 Jul 2013 10:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर की भतीजी सोमवार को नाटकीय ढंग से घर लौट आई। छात्रा ने चाचा के नंबर पर फोन करके सीतापुर में होने की जानकारी दी। इस पर घरवाले उसे वापस ले आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि छात्रा अपने दोस्त के साथ गई थी। मालूम हो कि एमिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद सिंह की भतीजी केजीएमयू से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।

घर जाने के लिए निकली थी वो
बीती रविवार शाम छात्रा घर जाने के लिए निकली थी। शाम सात बजे के करीब छात्रा ने चारबाग क्षेत्र से उसे छह लोगों द्वारा अपहरण करके ले जाने का नाटक करके घर पर फोन किया था। इसके बाद छात्रा ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। घरवालों ने थाने पहुंचकर छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस करती रही तलाश
पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह दस बजे छात्रा ने चाचा अरविंद के नंबर पर फोन करके सीतापुर बस स्टैंड पर होने की बात बताई। घरवाले उसे लेने के लिए सीतापुर बस स्टैंड पहुंच गए। जहां से उसे वापस घर ले आए।

पढ़ें: ये है यूपी: लखनऊ स्टेशन से अगवा हो गई लड़की!

प्रो. अरविंद सिंह के मुताबिक, छात्रा अपने मित्र के साथ सीतापुर गई थी। फोन पर गलतफहमी हो गई थी। जिसके बाद छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं, एसओ मड़ियांव रघुवीर सिंह भी मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें