फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में दो सगी बहनें लापता

Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के उतरेटिया में संदिग्ध हालात में दो सगी बहनें घर से लापता हो गईं। ऑटो चालक पिता व मां जब लौटे तो रात में लौटे तो कमरे का ताला बंद मिला। हर जगह तलाशने के बाद दोनों रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस दोनों को चौकी व थाने के चक्कर लगवाती रही। देर रात पुलिस ने मां-बाप की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीजीआई क्षेत्र के उतरेटिया में ऑटो चालक कमलेश कुमार शर्मा पत्नी राजकुमारी व दो बेटियों छाया शर्मा(17) व पायल शर्मा(14) के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी राजकुमारी फन रिपब्लिक में काम करती हैं। बड़ी बेटी छाया सिकंदरबाग स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही है। जबकि छोटी बेटी पायल वृंदावन के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। कमलेश के मुताबिक, सोमवार को दोनों लोग अपने-अपने काम से निकल गए थे। रात में दस बजे के करीब जब लौटे तो मकान में ताला लगा मिला। अगले दिन पिता कमलेश ने इंस्टीट्यूट फोन कर पता किया तो जानकारी मिली कि एक लड़का उससे अक्सर मिलने आता था। घरवालों ने उसकी पहचान पिपरौली निवासी जानी यादव के रूप में की। बाद में मां-बाप ने जब इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो पुलिस ने चौकी जाने की बात कहकर टरका दिया। देर रात पुलिस ने कमलेश की तहरीर पर उक्त युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें