फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सॉफ्टवेयर पर कब्जा कर लाखों कमा रहे दलाल

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दलालों की साठगांठ की वजह से मुंबई से हर दिन पांच से छह सौ तत्काल के टिकट बुक हो रहे हैं। मुंबई के दलाल इन टिकटों से हर दिन दस लाख रुपये कमा रहे हैं। रविवार को भी 543 तत्काल टिकट निकाले गये जो सोमवार यानी 17 जून के हैं। इतनी बड़ी तादाद में मुंबई से टिकट बनवाकर दलाल हर दिन यात्रियाें को उनके गंतव्यों तक पहुंचा रहे हैं। यह खेल अभी तक लखनऊ होकर गुजरने वाली ट्रेनाें में ही उजागर हुआ है। अधिकारियों को शक है कि अन्य रूट की मुंबई की ट्रेनों का भी यही हाल रहा होगा। हालांकि, अभी तक अन्य रूट की ट्रेनाें का आंकड़ा संबंधित अफसर नहीं निकलवा पाये हैं। उधर, रेलवे अफसर 48 घंटे बाद भी मामले की तह तक नहीं पहुंच पाये हैं। इसी का नतीजा रहा कि दलालों ने तीसरे दिने भी तत्काल के टिकटों पर कब्जा जमाये रखा।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों की मानें तो मुंबई के दलाल, लखनऊ व गोरखपुर के दलालों से सीधे संपर्क में हैं। नियमित रूप से इनकी बात हो रही है। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को अखबाराें में खबरें छपने के बाद गोंडा, बस्ती व मनकापुर में जो दलाल यात्रियों को टिकट देने आ रहे थे वे नहीं आये। लखनऊ व गोरखपुर के दलालों ने भी मुंबई के दलालाें को सूचना देकर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। इस कारण शनिवार की तुलना में 30 फीसदी कम तत्काल के टिकट मुंबई से 16 जून को निकले।
पैंट्रीकार के वेंडरों की मानें तो मुंबई के टिकटों का लोग मुंह मांगा पैसा देने को तैयार हैं। गोरखपुर से अधिकतर ट्रैवल एजेंट मुंबई के दलालों से सीधे संपर्क करके टिकट निकलवा रहे हैं। उनके मुताबिक स्लीपर श्रेणी के यात्री को किराये के अलावा बारह से पंद्रह सौ रुपये, थर्ड एसी के यात्री को पंद्रह सौ से दो हजार रुपये और सेकेंड एसी में सबसे कम तत्काल कोटा होने के कारण ढाई से तीन हजार रुपये तक लिये जा रहे हैं। अगर एक पीएनआर पर यात्रियाें की संख्या चार है तो दलाल प्रति टिकट पर मोलभाव करके दो से चार सौ रुपये कम कर दे रहे हैं। तत्काल टिकट के इस चोखे धंधे के कारण दलाल आठ से दस लाख रुपये सारे खर्चे निकालने के बाद कमा रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स
क्या है मुंबई के तत्काल टिकटों का चार्ज

स्लीपर 1200-1500 रुपये प्रति व्यक्ति
थर्ड एसी 1500-2000 रुपये प्रति व्यक्ति
सेकेंड एसी 2500-3000 रुपये प्रति व्यक्ति

नोट = एक पीएनआर पर यात्रियों की संख्या चार होने पर स्लीपर श्रेणी से हजार रुपये प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी के यात्रियों से पंद्रह सौ रुपये प्रति व्यक्ति और सेेकेंड एसी के यात्रियों से दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति भी ले रहे हैं। यही रेट दो से तीन बार सेवा ले चुके यात्रियों को भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें