फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में नया गैस कनेक्शन देने की तैयारी

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नया घरेलू रसोई गैस कनेक्शन लेने की वेटिंग में लगे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। तेल कंपनियों ने नए कनेक्शन में व्याप्त लेटलतीफी को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत गैस एजेंसियों पर नए गैस कनेक्शन के लिए किए जाने वाले आवेदनों की निगरानी अब तेल कंपनियां अपने स्तर पर करेंगी। संबंधित गैस एजेंसियों को आवेदन संबंधी सभी औपचारिकताएं अधिकतम दस दिन में पूरी करनी होंगी। इसके बाद संबंधित तेल कंपनी एसएमएस भेजकर उपभोक्ता को नया गैस कनेक्शन जारी करने की सूचना भेज देंगी। इसका उद्देश्य नया गैस कनेक्शन जारी होने में एजेंसी संचालनों की लगातार बढ़ती मनमानी से उपभोक्ताओं को हो रही शिकायतों पर रोक लगाना है। घरेलू गैस सिलेंडरों में सब्सिडीयुक्त व्यवस्था के बाद नया गैस कनेक्शन जारी करने की वेटिंग लगातार बढ़ रही है। आवेदकों को आवेदन के दो माह बाद भी नया घरेलू गैस कनेक्शन पाने के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है। तेलीबाग निवासी अमित ने 15 अप्रैल को इंडेन कंपनी से संबद्ध गैस एजेंसी पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन डेढ़ माह बाद भी एजेंसी कर्मी किसी न किसी औपचारिकता के अधूरी होने की बात कहते हुए आवेदक को दौड़ा रहे हैं। आलमबाग निवासी नितिन रवि, हजरतगंज निवासी हसन खां व स्थानांतरण के बाद लखनऊ आए एक बीएसएनएल अधिकारी सहित सैकड़ों अन्य आवेदक भी नए कनेक्शन की लेटलतीफी से परेशान हैं। घरेलू एलपीजी डीलर भी शहर में नए गैस कनेक्शन के दो से ढाई हजार पेंडिंग केस की बात बताते हैं।
विज्ञापन

तेल कंपनियां अब नया गैस कनेक्शन मिलने में हो रही लेटलतीफी से छुटकारा दिलाने की कवायद में जुटी हैं। भारत पेट्रोलियम (बीपी) से जुड़े प्रादेशिक प्रबंधक आशू भारती ने बताया कि नए कनेक्शन संबंधी औपचारिकताओं को अधिकतम दस दिन में पूरा कराने की अनिवार्यता गैस एजेंसियों पर लागू होगी। नए कनेक्शन के आवेदनों में डीलरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए इसकी निगरानी भी तेल कंपनियां अपनी मार्केटिंग इकाई से कराएंगी। आवेदन की औपचारिकता के बाद नए कनेक्शन का रेगुलेटर व सिलेंडर एजेंसी को जारी करने के साथ कंपनी की तरफ से आवेदक को भी एसएमएस भेजकर कनेक्शन रिलीज करने की सूचना दी जाएगी। इससे नए गैस कनेक्शन की लंबी होती वेटिंग खत्म हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें