फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे ने निगली चेन, एक्सरे से पकड़ा गया

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज में रविवार रात चेन लूट कर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को महिला ने धक्का मारकर गिरा दिया। शोर सुनकर जुटी भीड़ ने लुटेरे को धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले लुटेरा चेन को ही निगल गया। ऐसा करते हुए महिला ने उसे देख लिया। एक्सरे में पेट में चेन होने की पुष्टि हो गई। पुलिस की निगरानी में लुटेरे को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज में रस्तोगी टोला के राजा बाजार निवासी निर्देश रस्तोगी की पत्नी किरन (48) अपनी बहनों लता और रागिनी के साथ रविवार शाम चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गई थी। रात करीब आठ बजे तीनों रिक्शे से लौट रही थीं। सुभाष र्माग् पर बाइक सवार एक लुटने ने किरन के गले से चेन छीन ली। किरन ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक सवार को धक्का मारा और शोर मचाने लगी। बाइक समेत गिरे लुटेरे को राहगीरों ने दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। इस बीच उसने लूटी गई चेन निगल ली। किरन ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। इस पर कैसरबाग के मॉडल हाउस निवासी आरिफ ने चेन लूटने की बात को बेबुनियाद कहने लगा। काफी पूछताछ पर ही उसने आरोप नहीं कुबूला। इस पर पुलिस ने एक्सरे कराया। जिसमें उसके पेट में चेन नजर आ गई। बाद में उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें