फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साये ने बस इतना छुआ, कि लगा चंद्रग्रहण हुआ

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पृथ्वी के साये से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चंद्रमा 1.5 प्रतिशत ढके गए और चंद्रग्रहण हुआ। यह आंशिक चंद्रग्रहण रात 01:24 से 01:51 बजे तक कुल 27 मिनट चला। लखनऊ सहित एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह दिखाई दिया, सभी जगह यह ग्रहण आंशिक ही रहा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्लेनेटेरियम के एजूकेटर सुमित कुमार ने बताया कि यह 21वीं सदी का दूसरा सबसे छोटा चंद्रग्रहण था। इससे पहले 9 नवंबर 2003 को आंशिक चंद्रग्रहण हुआ था जो केवल 22 मिनट चला यानी इससे भी छोटा। मौजूदा चंद्रग्रहण लखनऊ में रात 01:38 मिनट पर अपने चरम पर था जब पृथ्वी के साये ने चंद्रमा के 1.5 प्रतिशत भू-भाग को कवर किया। खगोलविज्ञानियों के अनुसार हालांकि यह ग्रहण रात 11:37 बजे से 03:41 बजे तक चला, लेकिन पृथ्वी की परछाई 27 मिनट ही रही।
विज्ञापन

इस वर्ष 5 ग्रहण ः 2013 में वैसे तो 5 ग्रहण हैं, जिनमें 3 चंद्र और 2 सूर्य हैं, लेकिन सभी खगोलीय घटनाओं के प्रेमियों में किसी तरह की एक्साइटमेंट क्रिएट नहीं कर पा रहे हैं। वजह है कि इनमें से चार तो भारत में दिखेंगे ही नहीं। 10 मई और 3 नवंबर को सूर्यग्रहण होंगे, ये भारत में नहीं दिखेंगे। इसी तरह 25 मई व 18 अक्टूबर को भी चंद्रग्रहण हैं, ये भी नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें