फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोंडा के चेतपुर निवासी राजबख्श सिंह का बेटा अजय सिंह (25) एमिटी विवि के मल्हौर कैंपस में बतौर ग्राउंड मैन था। अजय रविवार को अपने मूल निवास गोंडा से लौटा था और चिनहट के मटियारी चौराहे के पास बस से उतरने के बाद रास्ता पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अजय के पास से मिले मोबाइल की मदद से उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। उधर, इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में मां सुशीला, बड़ा भाई निर्भय व छोटा भाई अनुज है।
विज्ञापन

दूल्हे के रूप में देखने का सपना अधूरा ः अजय की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई निर्भय ने बताया कि 20 मई को अजय की शादी होनी थी। इसी के चलते वह घर आया था, घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। क्या मालूम था कि अजय अब कभी लौटकर नहीं आएगा। मां सुशीला बेटे की मौत की खबर सुनकर अपने होशोहवास खो बैठी। बेटे को दूल्हे के रूप में देखने का उसका सपना अधूरा रह गया। पिता राजबख्श सिंह, छोटे भाई अनुज के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रिश्तेदार व पड़ोसी उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें