फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब मीटर से बेच रहे थे बिजली

Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक राजनेता के खास बिल्डर की बहुमंजिला इमारत में सब मीटर से बिजली बेचते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों ने हंगामा करके मामले को रफादफा कराने का दबाव बनाया पर बात नहीं बनी। बाद में दो उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी के एवज में 2.70 लाख रुपए शमन शुल्क जमा करके मुकदमे से बचे। दोनो उपभोक्ताओं को इस बिजली चोरी के एवज में असेसमेंट बिल अलग से जमा करना होगा।
विज्ञापन

ठाकुरगंज दूध मंडी के निकट स्थित बहुमंजिला इमारत में यह बिजली अनियमितता चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बहुमंजिला इमारत में रामा केेमिकल ने 7.5 किलोवाट और बबिता कलेक्शन ने 5 किलोवाट का कॉमर्शियल कनेक्शन था। इसी कनेक्शन से इमरात के अन्य कारोबारियों एवं अपार्टमेंट निवासियों को सब मीटर एवं बिना मीटर के बिजली सप्लाई की जाती थी जिसका खुलासा मंगलवार को जांच के दौरान हुआ। टीम के सदस्यों ने दोनों कनेक्शन से रोशन दुकानें एवं अपार्टमेंट के विद्युत लोड की गणना की। इस दौरान रामा केमिकल का 17.5 किलोवाट एवं बबिता कलेक्शन का 8.5 किलोवाट विद्युत लोड पाया गया। इस पर क्रमश: रामा ने 1.80 लाख एवं 90 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। लेसा के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान बकाएदारों से कुल 3.50 लाख रुपए राजस्व वसूली हुई।
कुछ को छोड़ा
गऊघाट उपकेंद्र के एक कर्मचारी ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने चंद लोगों पर ही बिजली चोरी की कार्रवाई की है। जबकि एक बिजली उपकरण बेचने वाले एक कारोबारी द्वारा दूध मंडी में भी बिजली बेची जा रही थी। लेकिन इस प्रकरण को रफादफा कर दिया गया। लेसा से हटाई गई एजेंसी के एक पूर्व सुपरवाइजर द्वारा इस बिजली चोरी के एवज में हफ्ता वसूला जा रहा था।
विज्ञापन

पांच घंटे चला हंगामा
बहुमंजिल इमारत में बिजली चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई को लेकर पांच घंटे तक हंगामा होता रहा। लेसा की टीम ने सुबह 11 बजे इस बहुमंजिल इमारत की दुकानों एवं अपार्टमेंट में बिजली चोरी पकड़ी। लेकिन दलालों के माध्यम से प्रकरण रफादफा कराने के चक्कर में शाम के चार बज गए। मामले के मीडिया में आने के बाद दो कनेक्शन धारकों पर कार्रवाई की गई। हालांकि बहुमंजिल इमारत में पकड़ी गई बिजली चोरी को लेकर क्षेत्रीय अवर अभियंता शक के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें