फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में फ्लैटों के लिए योजना जल्द

Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अलीगंज के सेक्टर सीएस में 500 फ्लैटों की स्कीम का पंजीकरण इसी महीने शुरू कर सकता है। इस योजना के लिए डिजाइनिंग और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द ही साइट पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक रामनवमी (19 अप्रैल) को इस योजना की लांचिंग की संभावना है। ये फ्लैट करीब 10 लाख रुपए कीमत तक के होंगे।
विज्ञापन

अलीगंज में 500 फ्लैट बनाने के लिए प्राधिकरण ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां के सेक्टर-सीएस में जिस भूमि में ये फ्लैट बनने जा रहे हैं उसे लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों को आशंका थी कि कहीं यहां कुछ लोगों के प्लॉट आवंटित न हों। इसलिए यहां पूर्व में आवंटित 12 प्लाटों के आवंटियों को नोटिस जारी किया गया कि अगर यहां उनका प्लॉट है तो वे समस्त दस्तावेज लेकर अधिकारियों से मिलें। इसके बाद यहां फ्लैटों की स्कीम के लिए ले-आउट प्लानिंग की जाएगी। हालांकि ये भूमि पूरी तरह से साफ सुथरी पाई गई। सीतापुर रोड से लगी इस भूमि पर पहले अवैध बस्ती भी थी। विगत वर्ष प्राधिकरण के दस्ते ने यहां से बस्ती हटवा दी थी। यहां ऊपर से एक हाइटेंशन लाइन भी गुजरी थी। उसका भी निस्तारण कर लिया गया है। इसके बाद अब प्राधिकरण यहां 500 फ्लैटों की स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी स्वीकृति प्राधिकरण बोर्ड से पहले ही ली जा चुकी है। उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस स्कीम को पूरी तरह से क्लीयर कर लिया गया है। टेंडर और डिजाइनिंग हो चुकी है। बहुत जल्द ही पंजीकरण शुरू होगा। रामनवमी के दिन इसे लांच करना उपयुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें