फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में किशोर ने मासूम से किया दुराचार

Mon, 11 Mar 2013 05:31 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद (लखनऊ)। क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को सड़क किनारे खड़ी बस में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बच्ची को बदहवास छोड़ किशोर भाग निकला। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्ची को अस्पताल भेजा और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। दुष्कर्म से इन्कार कर रहे किशोर ने मारपीट कबूली है। पुलिस को डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इलाके के एक गांव की विधवा आसपास के घरों में चौकाबर्तन कर अपने घर का खर्च चलाती है। शनिवार शाम गांव के ही एक व्यक्ति के घर काम करने गई थी। इस दौरान उसकी सात साल की बच्ची घर के बाहर ही खेलने लगी। तभी गांव का ही एक किशोर वहां पहुंचा और उसके साथ खेलने लगा। कुछ देर खेलने के बाद बहला फुसलाकर थोड़ी दूर खड़ी खाली बस में ले गया और वहां बच्ची को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान पास में स्थित पान की दुकान पर बैठे कुछ लोग बच्ची की चीख सुनकर बस की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख किशोर ने बस का दरवाजा खोला और कूदकर भाग निकला। बस में घुसे ग्रामीणों ने बच्ची को सीट पर बदहवास हालत में पड़ा देखकर शोर मचाया। पुलिस को सूचना देने के साथ बच्ची को रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पुलिस केस बताते हुए इलाज से इन्कार कर दिया।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद जेपी सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मासूम को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि आरोपी का कहना है कि खेल के दौरान बच्ची से झगड़ा हो गया था। इस पर उसने बच्ची को सड़क किनारे खड़ी बस में ले जाकर पीटा था। उधर, बच्ची की स्थिति दुष्कर्म की ओर इशारा कर रही थी। डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें