फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय योजनाएं फिर पकड़ेंगी गति

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर आखिरकार कुर्सी और कानपुर रोड पर एलडीए की योजनाओं का काम फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है। किसानों ने आवासों में 35 प्रतिशत की छूट, चबूतरे वाली दुकानें और बढ़ा मुआवजा दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद अगले एक सप्ताह में काम शुरू कराने का वादा किया है। डीएम और एलडीए वीसी की कोशिशों से किसानों ने सीएम से मुलाकात की। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री ने किसानों की सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पिछले करीब डेढ़ साल से सीतापुर रोड नगर प्रसार योजना के किसान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू, अवध) के उपाध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में कुर्सी रोड पर आंदोलित हैं। वे यहां एलडीए की सरगम, सुलभ और सृष्टि योजनाओं का काम रोके हुए थे जिनमें लगभग 2500 आवंटियों के करोड़ों रुपए फंसे हुए थे। साथ ही पिछले छह दिन से कानपुर रोड पर सनराइज अपार्टमेंट का काम भी रोका गया है। आंदोलन की जद में आवास विकास परिषद को भी शामिल कर लिया गया। किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ता देख डीएम अनुराग यादव और एलडीए वीसी राजीव अग्रवाल राजू गुप्ता व भाकियू के अन्य प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए शुक्रवार शाम सीएम के पास ले गए। यहां किसानों ने बताया कि वे सीतापुर रोड नगर प्रसार योजना में अतिरिक्त मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सस्ती दरों पर आवास, दुकान और मुआवजा देने की मांग की। इस पर सीएम ने सहमति जताई। यह मुआवजा लगभग 45 करोड़ रुपए है। किसानों की मांगों पर सीएम ने आश्वासन दिया कि अगर अगले 20 दिन में उनकी मांगों के अनुरूप विभाग कार्रवाई न करें तो वे उनसे शिकायत करें। उन्होंने किसानों से कहा कि वे आवासीय योजनाओं का काम जारी रहने दें जिससे आवंटियों को परेशानी न हो। इससे पहले किसानों ने शुक्रवार को भी हिमालय एंक्लेव, स्टार गोल्ड, सूर्या एंक्लेव, रतन एंक्लेव, आकाश, सामिया प्रोजेक्ट्स का काम बंद करवा दिया। यूनियन के नेता राम सिंह ने मांगें पूरी होने के बाद ही काम शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें