फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की फटकार से खफा किशोरी ने लगाई फांसी

Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पिता की फटकार से खफा एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बकौल पुलिस घर वालों ने किशोरी की पढ़ाई छुड़वा दी थी जिससे वह दुखी थी। उसके बाहर आने-जाने पर भी पाबंदी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी व किसान हरिदास गौतम परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, हरिदास ने मामूली बात पर अपनी बेटी पिंकी (17) की पिछले साल हाईस्कूल की पढ़ाई छुड़वा दी थी और उसके घर से बाहर आने-जाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी। मंगलवार अपराह्न हरिदास खेत पर गया था। घर पर पत्नी गंगा व बेटी पिंकी थी। गंगा की मानें तो शाम तकरीबन चार बजे बेटी पिंकी बर्तन धोने के बहाने घर के अंदर गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो उसे आवाज लगाई, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर गंगा छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची और कमरे के दरवाजे से झांका तो उसके होश उड़ गए। पिंकी फंदे से लटक रही थी। उसने तत्काल पति को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव नीचे उतारा। बकौल पुलिस कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें