फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. आरसी सोबती बीबीएयू के नए कुलपति

Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति की तलाश आखिरकार पूरी हो ही गई। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. आरसी सोबती को बीबीएयू का नया कुलपति नियुक्त किया है। मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस आशय की सूचना फैक्स से बीबीएयू प्रशासन को भी भेज दी।
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति की कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे प्रो. बी. हनुमैय्या का कार्यकाल 17 जून 2012 को ही समाप्त हो गया था। पिछले सात महीने से बीबीएयू की व्यवस्था कार्यवाहक निजाम के भरोसे चल रही थी। इसके चलते विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के आयोजन सहित कई प्रशासनिक समस्याएं भी आ रही थी। अब कुलपति की नियुक्ति होने के बाद इन समस्याओं के समाधान होने की उम्मीद बढ़ गई है। हिमाचल विश्वविद्यालय से डी.एससी. प्रो. सोबती ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अभी उन्हें बीबीएयू के संदर्भ में बहुत जानकारी नहीं है इसलिए वह यहां पदभार ग्रहण करने के बाद ही अपना एजेंडा तय करेंगे। उन्होंने कहाकि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र के रूप में विश्वविद्यालय के सभी घटकों में समन्वय स्थापित करने का प्रयास जरूर रहेगा।
इससे पूर्व प्रो. सोबती का वर्ष 2009 में हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति व दिसंबर 2012 में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के कुलपति पर भी चयन हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने दोनों ही जगह ज्वाइन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां एक नजर में
- कुलपति, पंजाब विश्वविद्यालय, जुलाई 2006 से 2012।
- कार्यकारी निदेशक, नेशनल रिसर्च डवलपमेंट आर्गनाइजेशन।
- मेंबर एक्जीक्यूटिव, नैक।
- चेयरमैन, गवर्निंग बाडी, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम, कोलकाता।
- इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन 2013-14 के इलेक्टेड जनरल प्रेसीडेंट।
- वर्ष 2009 में राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार, 26 अन्य पुरस्कार, 16 फैलोशिप।
- 60 से अधिक शोध निर्देशन, 25 पुस्तकों का लेखन, आठ जर्नल के एडिटर।
- 100 से अधिक कान्फ्रेंस में भागीदारी, विदेशों में भी शिक्षण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें