फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी के 44 हजार आवेदन निरस्त, 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने जमा किए हैं फार्म

Mon, 29 Oct 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) - 2018 के तहत 44135 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। प्राथमिक स्तर पर 34 हजार 455 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 9680 आवेदनों को निरस्त किया गया है। इन आवेदनों को शैक्षिक अर्हता एवं एक से अधिक आवेदनों के आधार पर निरस्त किया गया है। परीक्षा के लिए कुल 18 लाख 25 हजार 36 आवेदन आए हैं। परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर पर बीएलएड (चार वर्षीय शिक्षा शास्त्र में स्नातक) अर्हताधारी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 फीसदी से कम अंक होने और आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 45 फीसदी से कम अंक होने पर 62 आवेदन निरस्त किए गए हैं।

वहीं, बीएड (शिक्षा शास्त्र में स्नातक) अर्हताधारी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 45 फीसदी से कम और आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 40 फीसदी से कम अंक होने पर 4606 आवेदन निरस्त किए गए हैं जबकि एक से अधिक आवेदन किए जाने के मामले में 29787 आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर पर बीएड (विशेष शिक्षा) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 50 फीसदी से कम एवं आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 45 फीसदी से कम होने पर 1602 आवेदन, बीएएलड अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 फीसदी से कम और आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 45 फीसदी से कम अंक होने पर सात आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें