फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया ड्राई फ्रूट का बाजार

Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
दिवाली नजदीक आते ही शहर में ड्राई फ्रूट का बाजार भी सजने लगा है। मिठाइयों में मिलावट की आशंका से बीते कुछ वर्षों से लोग ड्राई फ्रूट पर ही ज्यादा विश्वास जता रहे हैं। त्योहार के इस सीजन में व्यापारियों ने ग्राहकों के इस रुख को भांपते हुए ड्राई फ्रूट की आकर्षक पैकिंग कर उसे बाजार में उतारना भी शुरू कर दिया है। हालांकि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बादाम, काजू, पिस्ता आदि मेवों के दाम में 20 फीसदी तक की वृद्धि हो जाने से ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक दुकानदारों ने महंगे कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों के दौरान शहर के सूखे मेवे के थोक व्यापारियों के यहां फुटकर व्यापारियों की हलचल बढ़ी भी है। संगमनगरी की बात करें तो इस बार 15 से 20 करोड़ रुपये के ड्राई फ्रूट के कारोबार का अनुमान है। शहर के व्यापारियों का कहना है कि इस बार सूखे मेवों के कारोबार में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। कामधेनू स्वीट्स के इंदर मध्यान का कहना है कि दिवाली पर इस कारोबार में उछाल देखने को मिला है। इसमें खास बात यह है कि ड्राई फ्रूट खराब नहीं होते हैं। दूसरे मिठाइयां खाना लोग कम पसंद करते हैं। ऐसे में ड्राई फ्रूट एक बेहतर विकल्प है। ग्राहकों का कहना है कि वे अपनों को ऐसा उपहार देना चाहते हैं, जो स्वास्थ्य के नजरिये से बेहतर हो। सिविल लाइंस, कटरा, चौक, बहादुरगंज, लोकनाथ आदि इलाकों में 200 रुपये से लेकर तीन हजार तक के  गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। इसका वजन 400 ग्राम से लेकर पांच किलो तक का है। अधिकांश पैक में बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश ही है। कुछ पैक में ड्राई फ्रूट के साथ उनसे बनी मिठाइयां एवं चॉकलेट भी उपलब्ध है। ड्राई फ्रूट के थोक कारोबारी  गिरधारी अग्रवाल के मुताबिक इस बार भी दिवाली पर सूखे मेवों की मांग बढ़ी है। फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काजू, बादाम आदि के दाम में 20 फीसदी तक का उछाल आया है। हालांकि खरीदारों को इससे फर्क नहीं पड़ने वाला।

पैकिंग के आकर्षण में सावधान रहने की भी जरूरत है। क्योंकि बीते वर्ष पुराने सूखे मेवों को कुछ कारोबारियों ने पैक कर बाजार मेें खपा दिया था। इसलिए जरूरी है कि उसमें पैकिंग तिथि भी देख ली जाए। ध्यानपूर्वक देखने पर यह भी मालूम पड़ जाता है कि गिफ्ट पैक के अंदर काजू, बादाम आदि में घुन तो नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें