फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार से जुड़े हैं 1395 जिस्मफरोश ढूंढ रही पुलिस

Sat, 15 Jun 2013 01:56 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन जिस्मफरोश के अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि जिले के 1395 लोग धंधेवालियों के संपर्क में थे। अब पुलिस इन लोगों का नाम और पता खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जिस्मफरोशी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने महिला दलालों के मोबाइल की कॉल रिकार्ड निकलवाई है। इससे पता चला है कि 1395 लोग इनके संपर्क में थे और लगातार फोन पर डीलिंग करते थे।

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनमें से कितने लोग महिला दलालों से डेली संपर्क करते थे।

जांच का बिंदु ये भी है कि इन लोगों में कितने सफेदपोश शामिल हैं। इंस्पेक्टर अशोक यादव ने बताया कि जब तक जिस्मफरोशी के नेटवर्क को खत्म नहीं किया जाता, तब तक यह कारोबार पूरी तरह बंद होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


अब अफसरों के बीच नहीं बैठ पाएगा सफेदपोश!
ऑपरेशन जिस्मफरोश में पुलिस ने एक ऐसे नाम का भी खुलासा किया है। जो अक्सर पुलिस प्रशासनिक अफसरों के बीच बैठता था और उन्हें अपने घर किसी ना किसी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देकर उनके साथ फोटो खिंचवाता था।

इन फोटो को फेसबुक पर डाउनलोड करने के अलावा किसी ने किसी माध्यम से इसका प्रचार करता था। कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें