फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIM Card: सिम कार्ड का एक हिस्सा क्यों होता है कटा? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 16 Jun 2025 01:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why Sim Card Have Cut Shape: क्या आपको इस बारे में पता है कि सिम कार्ड का एक कोना क्यों कटा होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Why Sim Card Have Cut Shape - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Why Sim Card Have Cut Shape: आज के समय करोड़ों लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज के समय स्मार्टफोन की मदद से हम विभिन्न जरूरी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा पा रहे हैं। बैंकिंग, एजुकेशन, ई-कॉमर्स अब सब कुछ आपके स्मार्टफोन में आ गया है। स्मार्टफोन को खरीदने के बाद हम उसमें सिम कार्ड लगाते हैं। सिम कार्ड की मदद से स्मार्टफोन में आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलिंग, एसएमएस के लिए भी यह उपयोग में आता है। सिम कार्ड खरीदते समय या उसे जब आप अपने स्मार्टफोन में लगाते हैं उस दौरान देखा होगा कि उसका एक कोना कटा होता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि सिम कार्ड का एक कोना क्यों कटा होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

शुरुआत में जो सिम कार्ड हुआ करते थे उनमें कोई कट नहीं होता था। अब सवाल यह है कि फिर सिम कार्ड में कट क्यों लगाया जाने लगा? इसके पीछे क्या वजह थी? शुरुआत में जब सिम कार्ड पर कोई कट नहीं लगा होता था तो लोग उल्टा सीधा किसी भी तरह सिम कार्ड फोन में लगा देते थें। इस कारण उन्हें फोन में सिम कार्ड लगाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

टेलीकॉम कंपनियों ने इस समस्या को देखते हुए सिम कार्ड को एक कोने से काटना शुरू किया। सिम को एक कोने से काटने से हुआ यह कि लोग अब आसानी से सिम कार्ड को अपने स्मार्टफोन में लगा सकते थे, उन्हें सिम लगाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता था। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

स्मार्टफोन के सिम कार्ड ट्रे में भी एक तरफ से कट लगा होता है, ताकि लोगों को सिम कार्ड लगाते समय किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में सिम कार्ड के स्ट्रक्चर में और भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन

पहले सिम कार्ड का आकार बड़ा होता था। वहीं अब सिम कार्ड काफी छोटे हो गए हैं। इस कारण स्मार्टफोन में भी बदलाव देखने को मिला है। फोन में सिम कार्ड लगाने की जगह अब छोटी हो गई है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें