जब भी हम सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की बात करते हैं, तो दिल्ली में सरोजिनी नगर मार्केट का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। दिल्ली के इस मशहूर बाजार में हर उम्र, वर्ग के लोगों के स्टाइल और उनकी पसंद के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए कैज़ुअल शर्ट चाहिए हो या आपको कार्गो चाहिए, या ऑफिस जाने के लिए प्रोफेशनल कपड़े सरोजनी नगर मार्केट में आपको हर तरह के आउटफिट मिलेंगे। इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर किसी के बजट के आधार पर उनको कुछ न कुछ मिल जाता है। यहां पर आपको सस्ती कीमत पर बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े मिलते हैं। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि सरोजिनी नगर मार्केट में अच्छी क्वालिटी के कपड़े इतनी सस्ती कीमत पर कैसे मिल जाते हैं? अगर नहीं, तो इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।