Reason Behind 10 Digit Mobile Number: क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल नंबर सिर्फ 10 अंकों का ही क्यों होता है? भारत में मोबाइल नंबरों के 10 अंकों का होना कोई संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक व्यवस्थित योजना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय नंबरिंग योजना (एनएनपी) 2003 की। इस योजना के तहत देश के सभी टेलीकॉम नेटवर्क के लिए एक ही मानक तय है कि सभी मोबाइल नंबर 10 अंकों के ही होंगे।
एक और रोचक तथ्य है, जिसके बारे में हम आपको बताते हैं। आपने देखा होगा कि पुराने नंबरों की शुरुआती संख्या 9 होती थी। इसके कुछ सालों बाद 8 से होने लगी और कुछ साल बीतने के बाद अब मोबाइल नंबरों की शुरुआत 6 से भी होने लगी है। इसके पीछे की वजह यह है कि 10 अंकों के नंबर में किसी एक अंक से शुरू होने वाले नंबरों की संख्या सीमित होती है और जब उस अंक के सभी नंबर खत्म हो जाते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां नंबरों की शुरुआत की संख्या बदल देती हैं।