Why Bike Can Not Run On Diesel: देश में करोड़ों लोग कहीं पर आने-जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। इसकी मदद से आप भारी भीड़-भाड़ वाले इलाके या लंबे ट्रैफिक जाम में आसानी से आगे निकल जाते हैं। इससे सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। हमारी बाइक में जब फ्यूल खत्म हो जाता है तो ऐसे में हम पेट्रोल पंप पर विजिट करके उसमें पेट्रोल भरवातें है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि बाइक को डीजल की मदद से क्यों नहीं चलाया जा सकता है? गौर करने वाली बात है की शुरुआत में डीजल की मदद से चलने वाली बाइकें बाजार में थीं। हालांकि, अब बाजार में डीजल से चलने वाली बाइकें नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन वजहों से बाइक का इंजन डीजल डालने के बाद नहीं चलता है? इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -