फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2024: पहली बार नौकरी पाने वाले लोगों को सरकार देगी यह तोहफा, जानिए बजट में क्या हुआ बड़ा एलान

Tue, 23 Jul 2024 12:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। पहली बार जो लोग नौकरी करने जा रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को एक महीने का वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन
Union Budget 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 24 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में सरकार द्वारा गरीब, महिलाएं, युवा और किसानों के लिए कई बड़े एलान किए जा रहे हैं। सरकार कृषि उत्पादन और नेचुरल फार्मिंग के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं कर रही है। इसके अलावा देश के युवाओं का कौशल विकास करना और उनको रोजगार देना भी बजट की प्राथमिकता में शामिल है। इसी के मद्देनजर बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। पहली बार जो लोग नौकरी करने जा रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को एक महीने का वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन

इसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें अधिकतम राशि 15 हजार रुपये तय की गई है। यह मदद उन्हीं लोगों को मिलेगी जो ईपीएफओ में पंजीकृत हैं।

Budget: युवाओं के लिए सरकार ने बजट में किए ये बड़े एलान, उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 10 लाख रुपये का लोन
विज्ञापन

वे लोग जिनकी पहली नौकरी करते वक्त वेतन 1 लाख रुपये से कम है। उन्हीं लोगों यह लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से देश के कई युवाओं को बड़ा फायदा होगा।


मुद्रा योजना को लेकर बजट में बड़ा एलान: सरकार ने 10 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाया, जानें अब कितना ले सकेंगे ऋण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें