वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। पहली बार जो लोग नौकरी करने जा रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को एक महीने का वेतन मिलेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 24 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में सरकार द्वारा गरीब, महिलाएं, युवा और किसानों के लिए कई बड़े एलान किए जा रहे हैं। सरकार कृषि उत्पादन और नेचुरल फार्मिंग के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं कर रही है। इसके अलावा देश के युवाओं का कौशल विकास करना और उनको रोजगार देना भी बजट की प्राथमिकता में शामिल है। इसी के मद्देनजर बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। पहली बार जो लोग नौकरी करने जा रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को एक महीने का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें अधिकतम राशि 15 हजार रुपये तय की गई है। यह मदद उन्हीं लोगों को मिलेगी जो ईपीएफओ में पंजीकृत हैं।